बादल, बारिश के बाद भीषण गर्मी, दिल्ली-नोएडा में मौसम क्यों चल रहा अजब चाल?

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन की राहत के बाद तापमान ने शनिवार को एक बार फिर 40 डिग्री के स्तर को पार कर लिया। इस सीजन में दूसरी बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। अभी गर्मी के और अधिक बढ़ने की संभावना है। तापमान 41 से 42 डिग्री के स्तर

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन की राहत के बाद तापमान ने शनिवार को एक बार फिर 40 डिग्री के स्तर को पार कर लिया। इस सीजन में दूसरी बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। अभी गर्मी के और अधिक बढ़ने की संभावना है। तापमान 41 से 42 डिग्री के स्तर को छू सकता है। अगले छह से सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। 8 मई से हवाएं तेज हो जाएंगी। 9 मई को बूंदाबांदी होगी।

सुबह छाए बादल, दोपहर में बढ़ी गर्मी
शनिवार की सुबह बादल छाए हुए थे। करीब नौ बजे कुछ जगहों पर बारिश के छींटे भी पड़े। लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप की तपिश दिन के साथ बढ़ती रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 40.3 के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इससे पूर्व 26 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज हुआ था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवाओं में नमी का स्तर 18 से 58 प्रतिशत रहा। अधिकतर जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म जगहों में रिज का अधिकतम तापमान 41.3, आया नगर का 41.6, फरीदाबाद का 41.8, गुरुग्राम का 41.1, जाफरपुर का 41.8, मंगेशपुर का 42.1, नजफगढ़ का 42.5, नोएडा का 41.5, पीतमपुरा का 42.4, पूसा का 41.9, सीडब्ल्यूजी स्पोर्टस कांप्लेक्स का 42.8 डिग्री रहा।

आज भी पड़ेगी गर्मी
पूर्वाानुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 6 मई को भी अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 7 मई को तापमान बढ़कर 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। वहीं 8 मई से हवाएं तेज हो जाएंगी। 8 मई को हवाओं की गति 25 से 35 किलामीटर प्रति घंटे की रह सकती है। हवाओं में गर्कमाहट का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 9 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 10 मई को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक लू चलने के आसार नहीं हैं।

दूसरे दिन भी खराब रही हवा, आज भी नहीं मिलेगी राहत
लगातार दूसरे दिन राजधानी में प्रदूषण का स्तर खराब रहा। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी प्रदूषण खराब स्थिति में रह सकता है। इसके बाद 6 और 7 मई को प्रदूषण के सामान्य स्थिति में आने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 281 रहा। मुख्य प्रदूषक में पीएम 10 और पीएम 2.5 शामिल रहे। वहीं फरीदाबद का एक्यूआई 272, गाजियाबाद का 210, गुरुग्राम का बेहद खराब 351, ग्रेटर नोएडा का 260 और नोएडा का 235 रहा। दिल्ली में 11 जगहों पर प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा। सबसे प्रदूषित जगहों में मुंडका का एक्यूआई 366, एनएसआईटी का एक्यूआई 375 रहा। वहीं 23 जगहों पर प्रदूषण खराब स्तर पर और दो जगहों पर सामान्य रहा। इन दोनों में दिलशाद गार्डन का एक्यूआई 160 और लोदी रोड का 154 रहा। पूर्वानुमान के अनुसार 5 मई को भी प्रदूषण खराब स्थिति में रह सकता है। 6 और 7 मई को यह सामान्य स्तर पर आ सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक इसका स्तर सामान्य से खराब बना रहेगा। शनिवार को हवाओं की गति 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। तेज हवाओं की वजह से धूल ने प्रदूषण बढ़ाया।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

सिर्फ 10 दिन में ही खत्म हो गई 14 साल पुरानी शादी, पत्नी और बच्चे को पति भरण-पोषण के देगा तीन करोड़ रुपये

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जयपुर। तलाक और भरण-पोषण के मामले निस्तारित होने में कई साल लग जाते हैं। लेकिन जयपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या-तीन ने 14 साल पुरानी शादीशुदा दम्पति का तलाक दस दिन में आपसी सहमति से करवा दिया।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now